संयम का जीवन जिए , रखें हमेशा ख्याल
डायबिटीज सब जिंदगी, कर देती पमाल॥
कर देती पामाल, देह में घुन सी लगती,
ख़ुशी, हंसी सारी मस्ती को रहती ठगती।
डायबिटीज से मुक्त जिंदगी चाहें अनुपम।
तो बदले दिनचर्या , भोजन में हो संयम॥
डायबिटीज यदि हो गयी, तो भी मत घबराय।
रोज सुबह जल्दी उठे , खुले में टहलन जाय ॥
खुले में टहल जाय, करे भोजन भी हलका,
दाल या कि सब्जी में मत लगवाए तड़का॥
खान पान व्यवहार में , रक्खे सदा तमीज।
तब कब्जे में आएगी , भैया डॉयबिटीज॥
हलके से मत लीजिए, डायबिटीज गम्भीर ।
दीमक बन कर चाटती है दिन रात शरीर ॥
मोटापा ,भारी वजन , बहुत अधिक आराम
डायविटीज को भेजना जैसे हो पैगाम ॥
अक्सर देखा गया है, पैतृक है मधुमेह
हो सकती कंट्रोल पर , नहीं मित्र संदेह ॥
दिनचर्या प्रकृतिक रखें, पालें नहीं तनाव।
और शुगर से टहल कर , अपना करें बचाव ॥
दुनियाँ में सबसे बड़ी स्वस्थ जिंदगी चीज ।
कर सकती खिलवाड़ है इससे डायविटीज ॥
होगी केवल योग से नहीं शुगर कंट्रोल ।
लेने होगें साथ में सभी दवा के डोज ॥
ढेरों लाता साथ में रोग मित्र मधुमेह ।
इसीलिए इससे सदा रखिये अपनी गेह ॥
जीवन शैली बदल लो , बदलो यह परिवेश ।
डायविटीज से मुक्ति की , कोशिश करो विशेष॥
डायबिटीज सब जिंदगी, कर देती पमाल॥
कर देती पामाल, देह में घुन सी लगती,
ख़ुशी, हंसी सारी मस्ती को रहती ठगती।
डायबिटीज से मुक्त जिंदगी चाहें अनुपम।
तो बदले दिनचर्या , भोजन में हो संयम॥
डायबिटीज यदि हो गयी, तो भी मत घबराय।
रोज सुबह जल्दी उठे , खुले में टहलन जाय ॥
खुले में टहल जाय, करे भोजन भी हलका,
दाल या कि सब्जी में मत लगवाए तड़का॥
खान पान व्यवहार में , रक्खे सदा तमीज।
तब कब्जे में आएगी , भैया डॉयबिटीज॥
हलके से मत लीजिए, डायबिटीज गम्भीर ।
दीमक बन कर चाटती है दिन रात शरीर ॥
मोटापा ,भारी वजन , बहुत अधिक आराम
डायविटीज को भेजना जैसे हो पैगाम ॥
अक्सर देखा गया है, पैतृक है मधुमेह
हो सकती कंट्रोल पर , नहीं मित्र संदेह ॥
दिनचर्या प्रकृतिक रखें, पालें नहीं तनाव।
और शुगर से टहल कर , अपना करें बचाव ॥
दुनियाँ में सबसे बड़ी स्वस्थ जिंदगी चीज ।
कर सकती खिलवाड़ है इससे डायविटीज ॥
होगी केवल योग से नहीं शुगर कंट्रोल ।
लेने होगें साथ में सभी दवा के डोज ॥
ढेरों लाता साथ में रोग मित्र मधुमेह ।
इसीलिए इससे सदा रखिये अपनी गेह ॥
जीवन शैली बदल लो , बदलो यह परिवेश ।
डायविटीज से मुक्ति की , कोशिश करो विशेष॥
No comments:
Post a Comment