Sunday, December 11, 2016

वो क्या शय है

वो क्या शय है
जो महफ़िल में दिलों को गुदगुदाता है
मगर जब रात आती है ग़मों में डूब जाता है
वो क्या शय है

वो क्या शय है
जो पीर की किताब पुख्ता है
घाव  इतने हैं की पोर पोर दुखता है
लेकिन जहां मिलता है
खुल के मुस्कराता है
गीत गाता है कभी कभी गजल गाता है
भीड़ में रह कर जो तन्हाई से ऊब जाता है
 वो क्या शय है ।

No comments:

Post a Comment